Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

परसा जाफर में दिनदहाड़े चोरी, लाखों के सामानों पर हाथ साफ



परसा जाफर में दिनदहाड़े चोरी, लाखों के सामानों पर हाथ साफ

बस्ती, 09 सितम्बर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के परसा जाफर चौराहे से पश्चिम की तरफ सोनहटी जाने वाले मार्ग के निवासी बाबूलाल प्रजापति के घर में दिनदहाड़े चोरी हुई है। घर में महिला अकेले थी लेकिन घटना के वक्त पशुओं के लिये चारा लेने गई थी। वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई। जानकारी मिली है कि चोरों ने सब्बल से दरवाजा तोड़ा और घर के अंदर घुसे। 


बड़ी पेटी तोड़कर इसमें रखी 3 सोने की अंगूठी, पायल, नथिया, टीका, मोबाइल, मंगलसूत्र तथा 40 हजार रूपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पाकर चौकी इंचार्ज हड़िया, थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती, डायल 112 मौके पर पहुंची, मौके से साक्ष्य इकट्ठा किया और परिजनों से पूछताछ की। दिदहाड़े हुई चोरी से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के सहारे चोरों तक पहुचने का प्रयास किया जायेगा, शीघ्र घटना का खुलासा होगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad