Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, 19 किमी. तक निकली शव यात्रा



सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, 19 किमी. तक निकली शव यात्रा
SP MLA Sudhakar Singh passes away, 19 km. The funeral procession continued till

यूपी डेस्कः उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने 58 वर्ष की आयु में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर थे। बताया जा रहा है कि लंबे समय से ही सुधाकर सिंह लीवर और किडनी संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। 


उनके निधन के बाद समाजवादी पार्टी में शोक का माहौल है। वे 67 साल के थे। परिवार के मुताबिक, सुधाकर सिंह 17 नवंबर को दिल्ली में उमर अंसारी के मैरिज रिसेप्शन में शामिल हुए थे। 18 नवंबर यानी मंगलवार रात सुधाकर सिंह दिल्ली से लौटे थे। उसी रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें तुरंत लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही थी। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर पैतृक गांव भावनपुर पहुंचे। वहां सुधाकर सिंह के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर 19 किमी की शव यात्रा निकाली गई। 


इसमे आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव शामिल हुए। अंतिम यात्रा में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला था। शाम साढ़े 5 बजे सरयू नदी के दोहरी घाट पर चिता सजाई गई। शाम 7 बजे राजकीय सम्मान के साथ सुधाकर सिंह का अंतिम संस्कार हुआ। बड़े बेटे अजीत प्रताप सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी। विधायक सुधाकर सिंह की मौत की खबर पाकर अखिलेश यादव गुरुवार सुबह मेदांता अस्पताल पहुंचे। परिवार से मुलाकात की। इस दौरान सुजीत सपा मुखिया को पकड़कर फूट-फूट कर रोए। अखिलेश ने उन्हें ढांढस बंधाया। सीएम योगी ने भी ’एक्स’ पर लिखा- मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। भगवान से प्रार्थना है कि परिवार को यह दुःख सहन करने की ताकत मिले।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad