Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा का 79 वां जन्म दिन



कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा का 79 वां जन्म दिन 
बस्ती, 29 नवम्बर।
शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. राम उजागिर शर्मा के पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा का 79 वां जन्म दिन कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को उल्लासपूर्वक मनाया गया। अमेरिका, कनाडा, मलेशिया, आबूधाबी, दुबई, शारजाह आदि देशों की यात्रा कर चुके श्याम प्रकाश शर्मा के दीर्घायु होने की कामना की गई।


वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गां को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। डा. वी.के. वर्मा, डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’ त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, बटुकनाथ शुक्ल, पं. सदानन्द शर्मा, साधूशरण शुक्ला, एडवोकेट बालकृष्ण चौधरी, यंग बार अध्यक्ष विनोद कुमार भट्ट आदि ने अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुये कहा कि सहजता, विन्रमता उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यक्रम में तौव्वाब अली, डा. अजीत श्रीवास्तव ‘राज’, डा. राजेन्द्र सिंह ‘राही’, संजीव पाण्डेय, शाद अहमद ‘शाद’, अजमत अली सिद्दीकी, हरीश दरवेश आदि ने रचनाओं के माध्यम से अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा के सुदीर्घ जीवन की कामना किया। सामईन फारूकी, पेशकार मिश्र, कृष्णचन्द्र पाण्डेय, दीनानाथ यादव, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, गणेश, नेबूलाल चौधरी आदि उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad