Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

खुशियां समेट नही पा रही थी कि मातम पसर गया



खुशियां समेट नही पा रही थी कि मातम पसर गया
बस्ती, 29 नवम्बर।
हाल ही मे शुरू हुई नई जिंदगी महज पांच दिनों मे सिमट जायेगी इसका अहसास युवती को शायद ही रहा हो। शादी के पांच दिन बाद उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से हर कोई अवाक है। कलवारी थानान्तर्गत छरदही के निकट हुये हादसे में कुसमौर निवासी 26 वर्षीय राहुल चौहान की मौत हो गयी।


उसकी शादी 23 नवंबर को मऊ जिले की शिंंकी चौहान से हुई थी। घर में अभी खुशियां परवान चढ़ रही थीं और लोग नई नवेली दुल्हन का स्वागत कर रहे थे। बृहस्पतिवार 27 नवंबर 25 को देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की देर रात राहुल अपनी मौसी को छोड़कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान कलवारी क्षेत्र के छरदही के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 


हादसा इतना भीषण था कि राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राहुल परिवार का कमाऊ सदस्य था और टाइल्स लगाने का काम करता था। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को तोड़कर रख दिया। ससुराल और मायके दोनों ओर कोहराम मच गया। शादी की मेहंदी भी पूरी तरह नहीं उतरी थी और शिंकी चौहान पाँच दिन में ही विधवा बन गई। परिवार के सदस्यों का रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad