Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

योगी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे 6 नये चेहरे, दिल्ली से मंजूरी के बाद फैसले पर लगेगी मुहर



योगी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे 6 नये चेहरे,
दिल्ली से मंजूरी के बाद फैसले पर लगेगी मुहर

यूपी डेस्कः
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नियुक्ति के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा हो रही है। मंत्रिमंडल का विस्तार संभावित है जिसमे 6 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। फिलहाल योगी सरकार में 54 मंत्री हैं, जबकि अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। यानी 6 नए मंत्रियों को शामिल करने की गुंजाइश है। 


सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से मंजूरी मिलने के बाद जनवरी या फरवरी 2026 में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस पर मंगलवार को हुई कोर कमेटी की एक अहम बैठक में भी चर्चा की गई। यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी दिल्ली रवाना हो गए, जहां वे पार्टी हाईकमान को बैठक में हुई चर्चाओं की जानकारी देंगे। 


इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। यह बैठक नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संघ, संगठन और सरकार की पहली संयुक्त बैठक थी, जिसमें आपसी परिचय भी हुआ। पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को फिर से मंत्री बनाए जाने पर गंभीरता से विचार किया गया है। उनके साथ करीब 6 विधायकों को मंत्री बनाने की योजना है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad