Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सारी जमीन दूसरे के नाम दर्ज हो गईं, इंसाफ के लिये दर दर भटक रहा किसान



सारी जमीन दूसरे के नाम दर्ज हो गईं, इंसाफ के लिये दर दर भटक रहा किसान
बनकटी, बस्ती (बीपी लहरी)
जमीन सम्बन्धी एक मामले में एक विपन्न किसान के नाम की जमीन से उसका नाम खारिज कर दूसरे के नाम करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मामला सदर तहसील के बनकटी ब्लाक का है। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम असरफ पुर निवासी अनिल कुमार यादव पुत्र राजाराम ने 29 नवम्बर 2025 को मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में लिखा है कि प्रार्थी के चाचा त्रिलोकी नाथ पुत्र राम आसरे की खेती की जमीन 1997 तक उनके नाम से राजस्व अभिलेखों में दर्ज थी।


उसके बाद उनके खेत की जमीन गाटा सं.196,193,09,60,16,91 क, और 31 क, ग्राम निवासी महेश पुत्र त्रिवेनी के नाम राजस्व कागजात में दर्ज हो गया है। जिसके लिए दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष की प्रबल आशंका हो गई है। जबकि त्रिलोकी ने उपर्योक्त भूखन्डों का बैनामा, हिब्बानामा,व वरासत कभी किसी को किया ही नहीं है। शिकायत कर्ता अनिल ने यह भी बताया कि चाचा त्रिलोकी अभी जिन्दा भी हैं। परन्तु परिवार रजिस्टर से उनका नाम गायब है। शिकायत कर्ता ने मामले की गंभीरता से जांच कराकर मामले के गुनहगारों के विरुद्ध अविलम्ब कड़ी कार्यवाही कराने की मुख्यमंत्री से मांग किया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad