Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जालौन में थानेदार ने किया सुसाइड, महिला सिपाही पर ब्लैकमेल व मर्डर का आरोप



जालौन में थानेदार ने किया सुसाइड,
महिला सिपाही पर ब्लैकमेल व मर्डर का आरोप

यूपी डेस्कः जालौन में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या के मामले को एक महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार रात इंस्पेक्टर ने जब सुसाइड किया, उस वक्त महिला सिपाही उनके कमरे में ही थी। वह चीखती हुई बाहर आई और कहा साहब ने गोली मार ली है। फिर वहां रुकने की बजाय भाग गई। 



थाने के आसपास कई सीसीटीवी हैं, जिनमें महिला सिपाही भागती हुई नजर आ रही। जालौन एसपी दुर्गेश कुमार ने कहा कि घटना की सूचना सबसे पहले महिला सिपाही ने दी थी। उसकी भूमिका जानने के लिये उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, इंस्पेक्टर के परिवार शनिवार सुबह संत कबीरनगर से जालौन पहुंचा। उनके भतीजे प्रशांत ने आरोप लगाया कि चाचा का मर्डर किया गया। 


वहीं, पति का शव देखकर पत्नी बिलख पड़ीं। महिला सीओ ने उनको सांत्वना दी। पत्नी की शिकायत पर महिला सिपाही मीनाक्षी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। उरई जिला मुख्यालय से करीब 51 किलोमीटर दूर कुठौंद थाना है। अरुण कुमार राय थाना प्रभारी थे। थाना कैंपस में ही रहते थे। थाने के सिपाहियों ने बताया कि महिला सिपाही 112 में तैनात है। वह इंस्पेक्टर को ब्लैकमेल कर रही थी। उनसे बार-बार रुपए की डिमांड कर रही थी। महिला सिपाही के पास इंस्पेक्टर के कुछ वीडियो थे। परेशान होकर इंस्पेक्टर ने सुसाइड कर लिया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad