Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

छात्रा का अपहरण कर 15 लाख फिरौती मांग रहे बदमाश



छात्रा का अपहरण कर 15 लाख फिरौती मांग रहे बदमाश
यूपी डेस्कः
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही 9 वीं की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। छात्रा बुधवार शाम कोचिंग के लिए निकली थी लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। रात करीब साढ़े नौ बजे छात्रा के पिता के व्हाट्सएप पर 15 लाख रुपये की फिरौती का संदेश आया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।


छात्रा मूल रूप से पीलीभीत जिले की रहने वाली है और बेहतर पढ़ाई के लिए नवाबगंज में किराए के मकान में रह रही थी। रोजाना की तरह वह बुधवार को कोचिंग गई थी और हर शाम कोचिंग से लौटकर घर पर फोन करती थी, लेकिन इस बार कोई कॉल नहीं आई। देर तक इंतजार के बाद परिजन घबरा गए और मकान मालिक से संपर्क किया, मगर उन्होंने छात्रा के लौटने की जानकारी से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने खुद ही तलाश शुरू की, लेकिन छात्रा का कहीं कोई पता नहीं चला। तभी देर रात पिता के मोबाइल पर आए फिरौती के संदेश ने पूरे मामले को अपहरण में बदल दिया। 


संदेश में 15 लाख रुपये की मांग की गई थी, जिससे परिजन दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही नवाबगंज थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने तत्काल एसओजी समेत चार विशेष पुलिस टीमें छात्रा की बरामदगी के लिए लगा दीं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्ध नंबरों की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। मामले को गंभीर मानते हुये गन्ना मंत्री संजय सिंह और पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद ने एसएसपी से बात कर छात्रा की शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए हैं। फिलहाल छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad