Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

इलेक्ट्रानिक मीडिया ने प्रशासन को हराया



इलेक्ट्रानिक मीडिया ने प्रशासन को हराया
बस्ती, 03 जनवरी।
शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रशासन एकादश के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कप्तान सतीश श्रीवास्तव ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हेमंत पांडेय और विवेक कुमार मिश्र ने गेंदबाजी की अच्छी शुरुआत की। 

51 रनों की पारी खेलने वाले कृष्णा द्विवेदी बने मैन ऑफ दा मैच

दोनों ने शुरुआत के चार ओवर में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए प्रशासन की टीम को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इसके साथ ही विवेक गुप्ता, कृष्ण द्विवेदी और कप्तान सतीश श्रीवास्तव ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए प्रशासन की टीम को 110 रन पर रोक दिया। विवेक मिश्र ने एक, विवेक गुप्ता ने दो, सतीश श्रीवास्तव ने एक विकेट हासिल किया। 

डीआइजी संजीव त्यागी ने खेली 33 रनों की पारी

प्रशासन की टीम की तरफ से कप्तान डीआईजी संजीव त्यागी ने सलामी बल्लेबाज के रूप में 33 रनों की बढ़िया पारी खेली। इसके साथ ही भूमि संरक्षण अधिकारी राज मंगल ने 17,  मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने 6, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने 19, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने 13, सुनील 6 और बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी ने चार रनों की पारी खेली। प्रशासन की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट खो कर 110 रन बनाया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम को जीत के लिए 111 रनों का लक्ष्य दिया। 


लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सलामी बल्लेबाज कृष्णा द्विवेदी और शनि सिंह ने बेहतर तालमेल के साथ मैदान के चारों तरफ चौके छक्के लगाए। कृष्णा द्विवेदी ने सात चौके और दो छक्के की बदौलत 22 गेदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली। सनी सिंह ने एक छक्के के साथ 13 रन बनाया। इसके साथ ही हेमंत पांडेय ने 19 रनों की पारी खेली। आखिरी ओवर में मुकाबला काफी रोमांचक दौर में पहुंच गया। 6 गेंदों पर 8 रनों की जरूरत थी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के हेमंत लगातार दो गेंद बीट हो गए, इसके बाद उन्हें वापस पवेलियन बुला कर बल्लेबाज अनुज सिंह को भेजा गया।


विकेट कीपर बल्लेबाज अनुज प्रताप सिंह ने एक गेंद पर एक रन लेकर मैच टाई कर दिया, इसके बाद अंतिम गेंद पर सलामी बल्लेबाज जीत यादव ने डीआईजी की गेंद पर चौका लगाते हुए जीत हासिल कर ली। बल्लेबाजों की सूझबूझ खेल ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को जीत दिलाई। मैच में सलामी बल्लेबाज के रूप में 51 रनों की शानदार पारी खेलने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कृष्णा द्विवेदी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रशासन की तरफ से संजीव त्यागी, श्याम कांत, सार्थक अग्रवाल, सुनील शाह, कीर्ति प्रकाश भारती और राज मंगल ने गेंदबाजी में हाथ आजमाया। ज्ञान उपाध्याय और आशुतोष ओझा बतौर अंपायर मौजूद रहे वहीं पंकज श्रीवास्तव ने स्कोरर की जिम्मेदारी निभाई और एम काशिफ ने कमेंट्री किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad