रूधौली मे युवक युवती की संदिग्ध मौत, प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे लोग
रुधौली, बस्ती। नगर पंचायत रुधौली के बालेश्वरी सिंह नगर वार्ड नं 10 में बुधवार को करीब दो बजे अलग अलग स्थानों पर युवक और युवती के फांसी लगाने से हड़कंप मच गया। दोनों के मौत की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।
युवती के शव को उसके परिजन पुलिस के पहुंचने से पहले ही पेड़ से उतारकर घर ले आए थे। जानकारी के अनुसार राहुल (19) पुत्र गयादीन नाई ने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित रेड़ के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। दूसरी ओर नीरू (20) पुत्री बाबूराम चौहान ने भी घर से कुछ दूरी पर अमरूद के पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटकता हुआ पाय गया। दोनों घटनाओं की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया। राहुल के परिजन रोते-बिलखते नजर आए, वहीं नीरू के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा।
बताया जा रहा है कि नीरू अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी थी, जबकि राहुल चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। स्थानीय लोगों के बीच दोनों घटनाओं को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर ही मौत का वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल समेत अन्य तथ्यों की भी जांच कर सकती है। फिलहाल दोनों मौतों को लेकर वार्ड में चर्चा और शोक का माहौल है।
रूधौली मे युवक युवती की संदिग्ध मौत, प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे लोग
September 30, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments