Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज के डा. धीरेन्द्र कुमार ने किया कूल्हे (Hips) का सफल आपरेशन



महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज के
डा. धीरेन्द्र कुमार ने किया कूल्हे (Hips) का सफल आपरेशन

बस्ती, 31 जनवरी। बस्ती में महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज में घुटनों और कूल्हों के आपरेशन की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध है। हड्डी रोग डा. धीरेन्द्र कुमार शकुन्तला देवी और रमावती के कूल्हों का सफल आपरेशन किया है। डा. धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बस्ती मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक सुविधायें बढने से अब हड्डी रोग से जुड़े रोगों का सफल इलाज किया जा रहा है। 


इसके लिये अब मरीजों को कहीं और भटकना नहीं पडेगा। धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्राचार्य डा. मनोज कुमार, उप प्रधानाचार्य डा. अनिल यादव, चीफ मेडिकल सुपरिन्डेन्ट डा. समीर श्रीवास्तव, मेडिकल सुपरिन्डेन्ट डा. विजय श्रीवास्तव के दिशा निर्देश में डा. कृष्णमणि शुक्ला, डा. अविनाश, डा.अभिषेक डा. मनीष की टीम ने शकुन्तला और रमावती के कूल्हे का सफल आपरेशन किया। 


रमावती का आपरेशन 10 वर्ष पूर्व लखनऊ में किया गया था किन्तु परेशानी बढने पर उसका फिरसे आपरेशन किया गया। अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बस्ती मेडिकल कॉलेज में निरन्तर अत्याधुनिक तकनीक बढने से अब हड्डी रोग से जुड़े रोगों का सफल इलाज किया जा रहा है। इसके लिये अब मरीजों को भटकना नहीं पडेगा। मेडिकल कालेज में आयुष्मान की भी सेवायें उपलब्ध है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि कोई मरीज निराश न लौटे और उसको बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जाय।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad