रूधौली मे 25 हजार रिश्वत लेते हुये लेखपाल प्रेमपाल गिरफ्तार
तहसील संवाददाता, रूधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल), रुधौली तहसील में एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल प्रेमपाल को रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ पकड़ लिया। तहसील परिसर मे बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एंटी करप्शन टीम ने अक्सर विवादों में रहने वाले लेखपाल प्रेमपाल को कथित लेनदेन के मामले में रंगे हाथ पकड़ लिया। सूत्रों के अनुसार, तहसील गेट पर शिकायतकर्ता ने तहसील गेट पर जैसे ही रिश्वत की रकम लेखपाल को दी टीम के सदस्यों ने उसे दबोच लिया। एण्टी करप्शन टीम पहले से ही निगरानी कर रही थी।
लेखपाल को पकड़कर टीम ने गाड़ी में बैठाया और जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गई। कार्रवाई के दौरान तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित गिरधारी लाल ने बताया कि खतौनी चढ़ाने के लिये लेखपाल एक लाख रूपये रिश्वत मांग रहा था। 75 हजार मे डील पक्की हो चुकी थी। 15 दिन पहले 25 हजार दिया था, आज 25 हजार और दिया,।
शिकायत के आधार पर मौके पर मौजूद एण्टी करप्शन टीम ने लेखलाल को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि टीम देर सुबह से ही जनपद के विभिन्न स्थानों पर निगरानी कर रही थी। इससे पहले भी जिले में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में एंटी करप्शन टीम कई बार कार्रवाई कर चुकी है। लेखपाल के पकड़े जाने के बाद अन्य राजस्व अधिकारियों में भी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से पूरे तहसील क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

















Post a Comment
0 Comments