Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने धरना देकर पीएम को भेजा 18 सूत्रीय ज्ञापन Bharatiya Mazdoor Sangh

भारतीय मजदूर संघ 

भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों
ने धरना देकर पीएम को भेजा 18 सूत्रीय ज्ञापन
Bharatiya Mazdoor Sangh
मीडिया दस्तक संवाददाता, सिद्धार्थ नगर (सत्येन्द्र द्विवेदी)। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री, श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी रावेंद्र श्रीवास्तव को सौंपा गया। ज्ञापन में श्रमिकों की समस्याओं से संबंधित 18 सूत्री मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।


जिलाध्यक्ष समरेंद्र प्रताप सिंह, जिलामंत्री आशुतोष यादव ने बताया कि ये मांगें संघ के 21वें अखिल भारतीय त्रिवार्षिक अधिवेशन में पारित प्रस्तावों पर आधारित हैं। संघ ने सभी क्षेत्रों में श्रम कानूनों को बिना किसी छूट के लागू करने की मांग की है। साथ ही इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड 2020 और ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोड 2020 में व्याप्त श्रमिक समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया है। त्रिपक्षीय तंत्र के पुनर्गठन तथा इंडियन लेबर कॉन्फ्रेंस को शीघ्र आहूत करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। 


ज्ञापन में न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये प्रतिमाह करने, ईपीएफ और कर्मचारी राज्य बीमा निगम की वेतन सीमा में वृद्धि तथा बोनस भुगतान के अंतर्गत पात्रता सीमा संशोधित करने की मांग शामिल है। इसके अलावा रसोइया, आशा, आंगनबाड़ी और ठेका श्रमिकों को स्थाई करने तथा सामान्य भर्तियों पर लगी रोक हटाने की मांग भी की गई है। संघ ने केंद्र सरकार से श्रमिक हित में त्वरित व सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। जिला कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, मनीष पांडेय, ओमप्रकाश द्विवेदी, सुरेंद्र पाल, समीर सिंह, देवेंद्र यादव, हरीश यादव, वीरेंद्र मौर्य, विनय कुमार, देवेश राय, राहुल, अभिजीत, अनीता, रमावती आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad