Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे गला काटकर हत्या की कोशिश Attempted murder by slitting throat in Basti

घायल शिवबहादुर


बस्ती मे गला काटकर हत्या की कोशिश
बस्ती, 25 फरवरी। नगर थाना क्षेत्र के गोटवा बाजार में आपसी विवाद के चलते एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गोटवा बाजार निवासी मन्नू गुप्ता पुत्र राम सूरत गुप्ता ने पुलिस को दिए तहरीर मे आरोप लगाया है कि मंगलवार को लगभग दस बजे हमारे पट्टीदार प्रकाश, अनीस व आकाश पुत्रगण राज बहादुर व राज बहादुर पुत्र रामनाथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया। 


आरोप है कि कहासुनी के दौरान उक्त लोगों ने मिलकर धारदार हथियार से लैस होकर हमारे बडे भाई शिवबहादुर पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना मे शिवबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गये और मौके पर ही गिर गए। प्रकाश ने हमारे भाई के गले और सिर में चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया जहाँ उनका उपचार चल रहा है। इस संबंध मे पूछे जाने पर थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad