Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Bulandshahar: नकली नोट छापने के गैंग का खुलासा, 3 गिरफ्तार

नकली नोट छापने के आरोपी

Bulandshahar: नकली नोट छापने के गैंग का खुलासा, 3 गिरफ्तार
यूपी डेस्कः बुलंदशहर मे नरौरा थाने की पुलिस ने नकली नोट छापने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के निशानदेही पर 12 हजार रुपए के नकली नोट,14 हजार रुपए के अधछपे नोट, नोट छापने का प्रिंटर समेत 3 मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गई है। गिरोह का मास्टरमाइंड बैंक से 50 लाख का लोन लेकर उसे नकली नोटों से चुकाने की फिराक में था।


एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि 23 फरवरी को नरौरा क्षेत्र के बाजार में एक सब्जी विक्रेता को 500-500 रुपये के दो संदिग्ध नोट दिए गए। शक होने पर विक्रेता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की और स्वाट टीम के साथ मिलकर जाल बिछाया। सूचना पर 24 फरवरी को सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास से घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया गया। इनकी पहचान भूपेंद्र यादव और कुंवरपाल निवासी उदयभान नगर जनपद संभल और राकेश यादव निवासी गांव भौना नगला थाना जुनावाई जनपद संभल के रूप में हुई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad