Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जयंती अवसर पर याद किये गये महान संत गाडगे Sant Gadge



जयंती अवसर पर याद किये गये महान संत गाडगे Sant Gadge
बस्ती, 23 फरवरी। सोमवार को सन्त गाडगे रजक सुधार समिति के महामंत्री राजू कन्नाजिया संयोजन में महान संत गाडगे के जयन्ती अवसर पर उन्हें याद किया गया। कटरा पानी की टंकी के निकट स्थित संत गाडगे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने उनके योगदान पर विमर्श किया। गाडगे महाराज एक समाज सुधारक थे जिन्होंने गरीबों और दलितों के बीच अज्ञानता, अंधविश्वास और अस्वच्छता के उन्मूलन के लिए काम किया।


समिति के महामंत्री राजू कन्नाजिया ने नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा को 4 सूत्रीय मांग पत्र देकर पानी की टंकी के निकट स्थित संत गाडगे की प्रतिमा स्थल को संत गाडगे चौराहा किये जाने, हाई मास्क लाइट लगाने, किसी एक पार्क का नाम संत गाडगे पार्क किये जाने, मड़वानगर मार्ग पर स्मृति द्वार लगाये जाने, धोबी घाट पर बने रैन बसेरा की मरम्मत आदि की मांग शामिल है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने मांग पत्र लेते हुये कहा कि आवश्यकतानुरूप प्राथमिकता से मांगों को पूरा कराया जायेगा। जयन्ती अवसर पर महान संत गाडगे को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से डा. राकेश कुमार कन्नौजिया, दुर्गेश कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad