Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुण्डेरवा पुलिस ने गैगरेप मामले मे 4 अभियुक्तों को दबोचा



मुण्डेरवा पुलिस ने गैगरेप मामले मे 4 अभियुक्तों को दबोचा
बस्ती, 09 अप्रैल।
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कुरियार में बाइक सवार बदमाशों ने युवती का अपहरण किया और उसे सुनसान स्थान पर ले गये। वहां उसके उसके साथ घिनौनी हरकत की। सूचना मिलने पर एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिये अस्पताल भेजा गया। 



एसपी के सख्त निर्देश के बाद स्थानीय पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 5वां अभी भी फरार है। पता चला है कि लालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती बुधवार की शाम को किसी काम से मुंडेरवा आई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया। फिर सुनसान स्थान पर ले गये और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। वहीं, सीओ रुधौली कुलदीप यादव ने बताया कि गैंगरेप के आरोपी सेंदुरिया निवासी सुग्रीव व सचिन, अमरडोभा निवासी पवन और कैथोंलिया निवासी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad