जेनरेटर चोरी करने वाले 5 लोग गिरफ्तार
बस्ती, 20 नवम्बर। पुरानी बस्ती पुलिस ने चोरी से सम्बंधित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गये एक जनरेटर व घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन बरामद किया। इनकी पहचान अंसार ऐनुल पुत्र निजाम, मो0 आमिन पुत्र कलीमुद्दीन, साबिर पुत्र शेर अली, सुभान पुत्र शेर अली तथा सलमान पुत्र इश्तियाक के रूप मे हुई।
इन्हे सबदेइया कट के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से एक जनरेटर व घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन बरामद किया गया। गिरफ़्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए घटना में प्रयुक्त वाहन को धारा 207 एम वी एक्ट में सीज किया गया। पुरानी बस्ती थाने पर जनरेटर चोरी के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तों से जनरेटर के बारे में पूछा गया तो उन्होने बताया कि परसा चौराहे के पहले हो रहे एक भक्ति आयोजन स्थल से चुराया था।
जेनरेटर चोरी करने वाले 5 लोग गिरफ्तार
November 19, 2026
0
Tags







Post a Comment
0 Comments