Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रूधौली मे दर्दनाक हादसा, बाइकसवा के गले मे फंसी रस्सी, बस्ती के युवक की मौत

 

रूधौली मे दर्दनाक हादसा, बाइकसवा के गले मे फंसी रस्सी, बस्ती के युवक की मौत
बस्ती, 22 नवम्बर।
’ रुधौली-बांसी मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की जान चली गई। सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बांस-बल्ली लाद रहे युवकों द्वारा फेंकी गई रस्सी बाइक सवार युवक के गले में फंस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

जानकारी के अनुसार, नितेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र विजेंद्र कुमार अपने साथी शेखर श्रीवास्तव के साथ बस्ती स्थित अपने घर से बांसी जा रहे थे। इसी दौरान नगर पंचायत रुधौली क्षेत्र में बस्ती-बांसी मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बांस-बल्ली लादने का काम चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मौजूद युवकों द्वारा फेंकी गई रस्सी बाइक के पीछे बैठे नितेश के गले में फंस गई। हादसे में नितेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे शेखर श्रीवास्तव को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षतिग्रस्त बाइक को भी कब्जे में लिया गया है। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, नितेश श्रीवास्तव खलीलाबाद में मेडिकल स्टोर चलाते थे। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और किसी काम से साकेतनगर, रौता चौराहा स्थित अपने घर से बांसी जा रहे थे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर सामान लादने और इस दौरान सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पीछे बैठे नितेश ने हेलमेट नहीं लगाया था, हालांकि हादसे में रस्सी गले में फंसना ही गंभीर चोट का कारण बना।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad