बारात से पहले दूल्हा गायब, ममेरी बहन को भगाने का आरोप
यूपी डेस्कः फिरोजाबाद में दुल्हन सज-धज कर बारात का इंतजार करती रही और बारात आने से पहले दूल्हा अपनी ममेरी बहन संग भाग गया। दुल्हन के परिवार वालों का आरोप है कि दूल्हे का उसकी ममेरी बहन से अफेयर था। दोनों शादी करना चाहते थे। इसीलिए शादी से ऐन पहले दोनों भाग निकले। लगन-टीका की रस्म पहले ही पूरी हो चुकी थी।
27 अप्रैल को बारात आनी थी। इसके लिए नीमखेरिया गांव में पूरी तैयारी की गई थी। मंडप सज चुका था, मेहमान पहुंच चुके थे। घर में शहनाइई बज रही थी। तभी दूल्हे के घर से फोन आया कि वह गायब हो गया है। यह पता चलते ही दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दुल्हन के बाबा बार-बार बेहोश होते रहे। मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है। फिरोजाबाद के सैलई गांव का रहना वाला पुष्पेंद्र (27) जल निगम में संविदा कर्मचारी है। उसके पिता की मौत हो चुकी है।
पुष्पेंद्र की शादी नीमखेरिया गांव की रहने वाली मोहिनी से तय हुई थी। फरवरी में सगाई हुई। 27 अप्रैल को बारात जानी थी। 25 अप्रैल यानी शनिवार को दिन में लगन-टीका की रस्म हुई थी। रिश्तेदारों ने बताया- 27 अप्रैल को शाम के वक्त बारात आनी थी। इससे पहले दूल्हा अपनी ममेरी बहन को लेकर भाग गया। परिवार के लोग सदमे में हैं। मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है। दुल्हन के भाई गुलशन ने बताया- लगन-टीका के समय वर पक्ष ने करीब एक लाख रुपए नकद, चेन, अंगूठी और अन्य सामान लिया था। अब दूल्हे के लापता होने के बाद उसके घरवाले वह सब वापस नहीं दे रहे हैं।












Post a Comment
0 Comments