दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया,
डीआईजी से मिली पीड़िता की मां
बस्ती, 28 अप्रैल। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से बलात्कार, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देने का मामला सामने आया है। पीडिता की मां ने डीआईजी को पत्र देकर समूचे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग करते हुये दबंगों से अपनी नाबालिग बेटी और परिवार के रक्षा की गुहार लगाया है।
पीडिता और उसकी मां ने डीआईजी को दिये पत्र में कहा है कि सोनहा थाना क्षेत्र के पिरैला नरहरिया निवासी मो० आशिफ पुत्र शहाबुद्दीन ने उसकी नाबालिग बेटीके साथ बलात्कार करने के साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब पीड़िता ने उसके घर पर शिकायत किया तो उल्टे उसे ही मो० आशिफ के परिवार वालों ने जान से मार देने की धमकियां दी। सोनहा थाने पर भी उसे न्याय नहीं मिला, उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया उसके बाद सोनहा पुलिस ने एक सादे कागज पर उससे अंगूठे का निशन लगवा लिया और रिपोर्ट नहीं लिखा। बहुत दबाव के बाद सोनहा पुलिस ने मनचाहे ढंग से मुकदमा दर्ज किया। बलात्कार की शिकार नाबालिग बेटी की डाक्टरी तक नहीं कराया गया। पीडिता और उसकी मां ने डीआईजी को दिये पत्र में कहा है कि विपक्षी बहुत ताकतवर लोग है और पुलिस उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। उसने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।

.jpg)










Post a Comment
0 Comments