पति की मौत के बाद भाभी को पत्नी बनाकर रखा,
अब दे रहा धोखा, पुलिस से इंसाफ मांगने पहुंची पीड़िता
यूपी डेस्कः हमका इंसाफ चाही, चार महीना से दौड़त दौड़त थक गएन, महतारी बिटिया। यह चीख उस विधवा की है जिसे पांच साल पहले अपने पति को खो दिया और उसके बाद से लगातार यौन शोषण का शिकार होती रही। आरोप देवर पर है। मामला उत्तर प्रदेश के रायबरेली का है और महिला पुलिस आफिस पर अपनी मासूम बेटी के साथ न्याय मांगने पहुंची है।
वह जमीन पर बैठकर घंटों बिलखती रही। जानकारी मिली है कि उसके पति की 5 साल पहले मौत हो चुकी है. पति के जाने के बाद देवर सचिन ने उसे सहारा देने का वायदा किया और उसे पत्नी की तरह घर में रखने लगा। महिला से देवर ने शादी का वायदा भी किया था। मगर देवर का मन भर गया तो उसने शादी करने की सोची। 29 अप्रैल को वह दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। पीड़िता अपना गहना, जमापूंजी और अपनी इज्जत सब कुछ गंवा बैठी है। पुलिस ने अभी तक इस मामले केस दर्ज नहीं किया है।












Post a Comment
0 Comments