Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्राधिकरण CEO कृष्णा करुणेश की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप



Noida प्राधिकरण CEO कृष्णा करुणेश की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप
गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
नोएडा प्राधिकरण मे अवैध निर्माण, फार्म हाउस पर कब्जा और आरडब्ल्यूए की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नोएडा प्राधिकरण सी ई ओ ने वर्क सर्किल दस के एक बड़े अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार वर्क सर्किल-10 के वरिष्ठ प्रबंधक के वी सिंह को उनके मूल विभाग उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन भेज दिया है। 



इस कार्रवाई के बाद प्राधिकरण कार्यालय में हड़कंप मच गया है, क्योंकि इस कार्रवाई की किसी को कोई उम्मीद नहीं थी। सूत्रों का कहना है कि यमुना डूब क्षेत्र में फार्म हाउस के लिए जमीन पर कब्जा व अवैध उगाही करने की शिकायत एक पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री से की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर आश्वासन समिति ने मौका मुआयना किया और प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर के बी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। लेकिन जब प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की तो इस पर आश्वासन समिति ने नाराजगी प्रकट की। 


इसके बाद भी के वी सिंह व उनके चहेते जे ई के खिलाफ गंभीर शिकायतें नहीं रुक रही थी, चहेते जे ई की ओर से बड़े दो अवैध निर्माण पर रकम नहीं देने वालों के निर्माण को जबरन रोकने व निर्माण ध्वस्त करने तक की शिकायत प्राधिकरण कार्यालय पर एक माह से लगातार लिखित रूप से जनसुनवाई के दौरान पहुंच रही थी। इसमें अवैध निर्माण को बढ़ावा देने, फार्म हाउस पर कब्जे और स्थानीय आरडब्ल्यूए की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप शामिल थे। इस पर प्राधिकरण सी ई ओ ने एक कमेटी गठित कर सैटेलाइट इमेज के साथ जांच करने का निर्देश दिया, जिसमें लगाए गए आरोप पूरी तरह सिद्ध हो गए। गुरुवार शाम प्राधिकरण सी ई ओ कृष्णा करुणेश के निर्देश पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने आरोपी के बी सिंह को वर्क सर्किल दस से हटा दिये गये।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad