Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Gorakhpur: रील बनाने पहुचे चार दोस्तों की डूबने से मौत



Gorakhpur: रील बनाने पहुचे चार दोस्तों की डूबने से मौत
गोरखपुर, उ.प्र.।
इन्स्टाग्राम पर रील बनाने के चक्कर मे 4 किशोरों की जान चली गई। घटना राप्ती नदी के मिर्जापुर घाट की है। शुक्रवार की सुबह जब नदी की लहरों पर 3 मासूमों के शव उतराते मिले, तो इलाके में कोहराम मच गया। 48 घंटे तक चले चले लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने सभी के शव बरामद किये।


घटना बुधवार दोपहर करीब 3ः30 बजे की है। रानीडीहा इलाके के रहने वाले 5 दोस्त अमन (15), विवेक (15), गगन (15), अनिकेत (13) और उनका एक साथी राजकरन अपनी साइकिलों पर स्टंट करते हुए और वीडियो बनाते हुए मिर्जापुर घाट पहुंचे थे। घाट पर पहुंचने के बाद पांचों दोस्तों ने नदी में नहाने और पानी के बीच वीडियो बनाने का फैसला किया। रील बनाने की धुन में ये बच्चे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए और अचानक डूबने लगे। 


इस बीच राजकरन उर्फ टाइमपास ने किसी तरह हिम्मत दिखाई और तैरकर किनारे पर आकर अपनी जान बचाई। राजकरन ने तुरंत शोर मचाया और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घाट पर बच्चों की 4 साइकिलें, कपड़े और मोबाइल फोन बरामद हुए। प्रशासन ने तुरंत गोताखोरों और रेस्क्यू टीमों को काम पर लगाया। गुरुवार शाम को घटना स्थल से 100 मीटर दूर विवेक निषाद का शव मिला। वहीं शुक्रवार सुबह राप्ती नदी की सतह पर बाकी 3 किशोरों (अमन, गगन और अनिकेत) के शव उतराते मिले।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad