राजीव गांधी ने राजनीति मे दी युवाओं की भागीदारी- ज्ञानेन्द्र पाण्डेय
बस्ती, 21 मई। भारत के सातवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश पाण्डेय गांधियन के संयोजन एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ की अध्यक्षता मे प्रेस क्लब सभागार मे आयोजित कार्यक्रम मे वक्ताओं ने उनके योगदान को याद किया और अपने प्रिय नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नर्वदेश्वर शुक्ला ने किया। ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन मे कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ’आधुनिक भारत का शिल्पकार’ माना जाता है। दूरसंचार व कंप्यूटर क्रांति लाना, मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा देना, और शिक्षा का आधुनिकीकरण तथा जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना राजीव गांधी का प्रमुख योगदान है। उन्होने कहा राजीव जी को युगों युगों तक याद किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक राकेश पाण्डेय गांधियन ने कहा राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखी और इस दिशा मे अनेक ऐतिहासिक फैसले किये।
अपने राजनीतिक मे उन्होने अदम्य साहस का परिचय दिया और दूसरे देशों पर अपनी धाक जमाकर रखा। मौजूदा राजनेताओं को उनसे सबक लेनी चाहिये। मो. रफीक खां. डा. मारूफ अली, डीएन शास्त्री, अतीउल्लाह सिद्दीकी, रामबचन भारती, डा. दीपेन्द्र सिंह, शीतला शुक्ला, सुरेन्द्र मिश्रा, नफीस अहमद आदि वक्ताओं ने कहा लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए, राजीव गांधी ने 1989 में 61वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी।
इस ऐतिहासिक फैसले को भारत हमेशा याद रखेगा। इससे देश को लगातार युवा नेतृत्व मिल रहा है। सभी ने अपने नेता को श्रद्धांजलि दी और उन्हे भारत की राजनीति का युगदृष्टा बताया। कार्यक्रम मे लक्ष्मी यादव, मंजू पाण्डेय, शकुन्तला देवी, राजेन्द्र गुप्ता, सुनील पाण्डेय, अजमत अली, जगदीश शर्मा, प्रदीप पाण्डेय, करीम अहमद, बबलू गुप्ता, दन्दू शुक्ला, आनंद कुमार, रामकृष्ण दूबे, गंगा मिश्रा, मदन गुप्ता, अभिषेक सिंह सूर्यवंशी, दिनेश पाल, सद्दाम हुसेन आदि उपस्थित थे।











Post a Comment
0 Comments