Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सहारनपुर मे सांसद इकरा हसन को पुलिस ने रोका, पार्किंग को लेकर हुआ विवाद



सहारनपुर मे सांसद इकरा हसन को
पुलिस ने रोका, पार्किंग को लेकर हुआ विवाद

यूपी डेस्कः
यूपी के सहारनपुर मे समाजावादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को पुलिस ने उस वक्त हिरासत में ले लिया जब वह एक पीड़ित महिला के साथ डीआईजी कार्यालय पहुंचीं थीं। यहां महिला थाने की पुलिस ने उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि विवाद पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ था। 



इकरा हसन ने आरोप लगाया कि डीआईजी द्वारा पीड़ित महिला के साथ गलत व्यवहार किया गया है। घटना के दौरान महिला थाना प्रभारी और महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थीं. हालांकि कुछ देर बाद कैराना की सांसद इकरा हसन को छोड़ दिया गया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए इकरा हसन ने कहा कि ये हमें तमाशा बनाने के लिए लाए थे. ड्रामा करने और दबाव बनाने के लिए लाए थे। एक महिला जिसका बेटा मर गया, वो रोती हुई डीआईजी के दफ्तर से निकली। सांसद ने कहा कि पुलिसवाले हमें डीआईजी ऑफिस की पार्किंग से गिरफ्तार कर के हमें तमाशा बनाने के लिए महिला थाने लाए थे। 


हम वहां एक पीड़ित मां के साथ गए थे जिसको बेइज्जत कर के वापस भेज दिया था। हम पर आरोप लगाया कि हमने ट्रैफिक रोका, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था. ये केवल ड्रामा करने के लिए किया गया। हसन ने कहा कि अगर अधिकारी लाचार महिला की बात सुन लेते तो क्या दिक्कत थी। अगर उनकी बात सुनी जाती तो उन्हें शायद मेरी या किसी और नेता की जरूरत नहीं थी। वह महिला किसी छोटे केस के लिए नहीं आई थी, उनके बेटे को बेरहमी से मारा गया है। जब महिला रोते हुए डीआईजी ऑफिस से निकलीं उसके बाद मैंने अपना विरोध जताया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad