शराब पीकर वाहन चलापे वालों पर
सख्ती, 154 वाहनों का हुआ 192500 रुपये का चालान
बस्ती, 15 जून। एडीजी यातायात के निर्देश पर जनपद मे शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में सड़क दुर्घटना में कमी लाए जाने के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार व रविवार को रात्रि 20.00 बजे से 23.00 बजे तक समस्त टोल प्लाजा (मड़वानगर, चौकड़ी और अक्सड़ा) पर वाहनों की चेकिंग की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को जागरूक किया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 154 वाहनों का 192500 रुपये का चालान काटा गया। वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि नशे मे वाहन चलाने पर कोई रियायत नही मिलेगी। असुविधा से बचने के लिये शराब पीकर वाहन न चलायें।
शराब पीकर वाहन चलापे वालों पर सख्ती, 154 वाहनों का हुआ 192500 रुपये का चालान
June 15, 2026
0
Tags












Post a Comment
0 Comments