Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवरिया मे मंदिर के चढ़ावे को लेकर हुआ बवाल, पुजारी को पीटा



देवरिया मे मंदिर के चढ़ावे को लेकर हुआ बवाल, पुजारी को पीटा
देवरिया, उ.प्र.।
राम मंदिर के दान पात्र से करोड़ों रूपया गायब होने का मामला अभी ठंडा नही हुआ कि देवरिया मे भी मंदिर के चढ़ावे को लेकर बवाल हो गया। यहां मदनपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा महेंद्रनाथ शिव मंदिर में चढ़ावे के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। 




वायरल वीडियो रविवार को सामने आया, जिसमें कुछ लोग एक बुजुर्ग पुजारी पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। घटना शनिवार की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें बाबा महेंद्रनाथ शिव मंदिर जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रावण और पुरुषोत्तम माह के दौरान यहां श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ जाती है। मंदिर की व्यवस्था और चढ़ावे का प्रबंधन लंबे समय से गोसाईं परिवार के सदस्य करते आ रहे हैं।


स्थानीय लोगों के अनुसार, मंदिर में आने वाले चढ़ावे और वर्चस्व को लेकर पिछले करीब 15 दिनों से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार को दानपेटी और चढ़ावे के बंटवारे को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पहले एक व्यक्ति भगवा वस्त्र पहने बुजुर्ग पुजारी पर लाठी से हमला करता है। घटना के दौरान मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया। 


घायलों का उपचार महेन स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाद में एक पक्ष का नेतृत्व वशिष्ठ गिरी और दूसरे पक्ष का नेतृत्व त्रिपुरारी गिरी कर रहे हैं। वायरल वीडियो में वशिष्ठ गिरी पक्ष के कुछ लोग त्रिपुरारी गिरी को लाठी-डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने मदनपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नंदा प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad