मामूली बात पर बेटी का मर्डर, पत्नी को किया जख्मी
यूपी डेस्कः फिरोजाबाद जिले मे सोफीपुर गांव की नीलकंठ कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी और उसे बचाने के लिए आई अपनी पत्नी को भी घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना रविवार देर शाम बसई मोहम्मदपुर थाने के सोफीपुर गांव की है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार चौधरी ने सोमवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि राकेश राठौड़ ने मामूली विवाद के बाद अपनी 19 वर्षीय बेटी मुस्कान पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जब उसकी पत्नी पुष्पा देवी (48) अपनी बेटी को बचाने आई तो उस पर भी राकेश ने कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता राकेश राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।












Post a Comment
0 Comments