Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

उत्कृष्ट सेवाओं से पहचान बना रहा है माझा क्षेत्र का द सरयू अस्पताल



उत्कृष्ट सेवाओं से पहचान बना रहा है माझा क्षेत्र का द सरयू अस्पताल
बस्ती, 13 जून।
ग्रामीण अंचलों में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं डाक्टरों के अभाव में अनरजिस्टर्ड डाक्टरों के भरोसे चल रहा है स्वास्थ्य केंद्रो पर न तो डाक्टर रहते हैं और न पैथालाजी एक्स-रे अल्ट्रा साउंड सिस्टम ही है तब मरीजों को शहर की ओर भागना नियति बन गया है, इस माहौल के बीच दुबौलिया बाजार में खुला द सरयू अस्पताल माझा क्षेत्र के मरीजों के लिए लाइफ लाइन बना है। 


सरयू मनवर दोआबा क्षेत्र में जहां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी सेवाये नदारद है वहीं द सरयू अस्पताल दोआबा क्षेत्र के मरीजों को चौबीस घंटे आपात मेडिकल सुविधाएं मुहैया करा रहा है। दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र में चिलमाबाजार, दुबौलिया, विशेषरगंज बाजार में पीएचसी तथा सरैया अतिबल गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबौलिया स्थापित है लेकिन कहीं भी इमरजेंसी सेवा उपलब्ध नहीं है। सरकारी अस्पताल में सुविधा न होने से मरीजों को बस्ती अयोध्या लखनऊ जाना पड़ता है स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब रोड एक्सीडेंट के साथ आकस्मिक संकट पैदा होता है। 


त्वरित इलाज न होने से जान जोखिम में पड़ जाता है। दुबौलिया बाजार से पांच सौ मीटर पूरब राम-जानकी मार्ग से सटे द सरयू अस्पताल जनवरी माह में अपने स्थापना से मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया करा रहा है।जहां एक निश्चित दिन गैस्ट्रो सर्जन चर्मरोग विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजिस्ट, अर्थोलाजिस्ट मरीजों का परीक्षण कर इलाज कर रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अल्ट्रा साउंड जैसी सुविधाएं भी शीघ्र चालू हो जायेगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

NAVYUG MEDICAL CENTRE

Bottom Ad