Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महेन्द्र चौहान, शिवशंकर को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ मे मिली जिम्मेदारी



महेन्द्र चौहान, शिवशंकर को
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ मे मिली जिम्मेदारी
बस्ती, 13 जून। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय महामंत्री राजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर जनपद बस्ती शाखा का गठन करते हुये महेन्द्र चौहान को जिलाध्यक्ष और शिवशंकर कुमार उर्फ पप्पू को महामंत्री मनोनीत किया है। महेन्द्र चौहान को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जनपद के विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुये शुभकामनायें दिया है। 


महेन्द्र चौहान ने कहा शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर कर्मचारियों के हित की आवाज बुलंद की जायेगी। उन्होने कहा शीघ्र पदाधिकारियों की उम्मीदों पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करूंगा। मनोनीत पदाधिकारियों को बधाइयां व शुभकामनायें देने वालों मे प्रमुख रूप से रामसहाय यादव, सोमई राम आजाद, मनोज श्रीवास्तव, रमजान अली, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, बबिता मिश्रा, चन्द्रकली, शैलेन्द्र राज, अनीस अहमद, घनश्याम चौधरी, सरेश शर्मा, भगवान राजभर, त्रिभुवन, रामप्रकाश चौधरी, सुनील कुमार पाण्डेय, रामसजन वर्मा, संतोष पाण्डेय, जयराम यादव, विश्वम्भरनाथ शर्मा, तुलसीराम, गिरीश चन्द्र, राजेश कुमार वरूण, अनिल चौधरी, अभयराज, अभिषेक, अमृतलाल गौतम, अनिल निषाद, अवधेश कुमार आदि शामिल हैं।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

LITTLE FLOWERS

Bottom Ad