Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जहां कोई रास्ता ही नही था, उसके लिये चल रहा 30 साल से विवाद, बुजुर्गों ने बताई हकीकत

जहां कोई रास्ता ही नही था,
उसके लिये चल रहा 30 साल से विवाद, बुजुर्गों ने बताई हकीकत

बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान)
कस्बा झालू मोहल्ला इस्लामाबाद आपसी भाईचारे की मिसाल बना। यहां मोहल्ला इस्लामाबाद मस्जिद के बराबर वाली गली में पिछले कुछ समय से रास्ते का विवाद चल रहा था। बुजुर्गों ने 30 साल से भी अधिक समय से पड़ोस में रह रहे वसीम अहमद और शाह आलम के परिवारों को सच्चाई बताई। कहा यहां कोई रास्ता ही नही है। यह निजी रास्ता है। 


रास्ते के बारे मे सही जानकारी देकर विवाद को सुलझाने में न केवल भूमिका निभाई बल्कि अमन चैन से रहने का संदेश भी दिया। 90 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग रफीक शाह और 70 वर्ष से अधिक उम्र के इमामुद्दीन ने मौके पर मौजूद रहकर रास्ते के इतिहास और उसकी सटीक जानकारी दी। मोहल्ले वालों का मिला पूरा सहयोग मिला। डॉ वसीम अहमद व शाह आलम का कहना है जो सही है प्रशासन सिर्फ वो कार्य करे। बाकी दोनों परिवार का कहना है एक गज भी हमारी तरफ हो तो ले लो। लेकिन जो रास्ता हमारा है हम वो 30-35 सालो से इस्तेमाल करते आ रहे है कैसे किसी को रास्ता दे दे जो हमारा निजी रास्ता है। यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad