Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती के अमहट घाट पर मिली अज्ञात लाश


 

बस्ती के अमहट घाट पर मिली अज्ञात लाश
बस्ती, 20 सितम्बर।
कोतवाली थाना क्षेत्र में कुआनो नदी के अमहट घाट के पास रविवार सुबह करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पाया गया। शव देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नही मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क कर लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है, ताकि शव की पहचान कराई जा सके। कोतवाली इंस्पेक्टर बृजानंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के शरीर पर फिरोजी रंग की टीशर्ट, कत्थई रंग की पैन्ट और सफेद बनियान है। उसका रंग गेहुआं और शरीर स्वस्थ है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad