Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जहर देकर मारने का आरोप, पति गिरफ्तार

जहर देकर मारने का आरोप, पति गिरफ्तार
बस्ती, 05 अगस्त।
थाना रुधौली पुलिस ने नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में दर्ज दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट के मुकदमे के वांछित आरोपी रामवृक्ष उर्फ शिवम यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने पति पर मायके पहुंचकर जहर पिलाने का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।


पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे के नेतृत्व में थाना रुधौली पुलिस ने अभियुक्त रामवृक्ष उर्फ शिवम यादव (30 वर्ष) पुत्र रामकरन, थाना शिवनगर डिडई, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 


गौरतलब है कि थाना रुधौली क्षेत्र के ग्राम तेलौरा, पोस्ट मल्हवार निवासी अर्चना, पुत्री स्वर्गीय कन्हैयालाल, की शादी 13 मई को डिडई थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के करीब दो माह बाद पति की प्रताड़ना के चलते अर्चना मायके में रहने लगी थी। परिजनों का दावा है कि मौत से पहले अर्चना ने अपने भाई को पति द्वारा जहर पिलाने की जानकारी दी थी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक फैज मोहम्मद खान, हेड कांस्टेबल दीपक गोविंद राव एवं कांस्टेबल पंचदेव प्रसाद शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad