Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एडीजी जोन पहुंचे बस्ती, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एडीजी जोन पहुंचे बस्ती, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बस्ती, 08 अगस्त।
कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत शनिवार को एडजीजी जोन ने उच्चाधिकारियों के साथ जनपद बस्ती का भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। 


जनपद आगमन पर एडीजी को नियमानुसार गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद सर्किट हाउस बस्ती में संबंधित अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक किया। एडीजी ने कांवड़ यात्रियों के आवागमन वाले मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ओवरब्रिज फ्लाईओवर मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान यातायात व्यवस्था, डायवर्जन प्लान, रूट चार्ट और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 


कांवड़ियों के मुख्य जलाभिषेक स्थल सुप्रसिद्ध बाबा भद्रेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर एडीजी एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर, गर्भगृह, श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु लगाई गई बैरिकेडिंग तथा सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। थाना पुरानी बस्ती अंतर्गत स्थित कड़र मंदिर पहुंचकर वहां की भी सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन-पूजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एडीजी ने जलभराव की स्थिति न बनने देने और पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad