Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत मे उमड़े भाजपाई, ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं से हुआ स्वागत



क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत मे उमड़े भाजपाई,
ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं से हुआ
स्वागत
बस्ती, 05 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के मंगलवार को जनपद में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। जिले में प्रवेश करते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हे फूल मालाओं से लाद दिया। ​क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय आजमगढ़ से टांडा होते हुए बस्ती जनपद की सीमा में दाखिल हुए। 


कलवारी चौराहे के पास टांडा पुल पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में पूर्व सांसद व असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनका पहला स्वागत किया। ​इसके उपरांत टांडा पुल से लेकर शहर तक जगह-जगह स्वागत समारोह आयोजित किए गए। कलवारी चौराहा, नगर बाजार, फुटहिया, कारगिल शहीद स्मारक, मूड़घाट, बड़ेबन, कटरा चुंगी, फुहार चौराहा, कंपनी बाग, गांधीनगर चौकी, रोडवेज तिराहा, दक्षिण दरवाजा और पंकज टाकीज पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का आदरपूर्वक अभिनंदन किया। 


स्वागत जुलूस के पश्चात होटल बालाजी प्रकाश, बस्ती में ’तिरंगा यात्रा अभियान’ के संबंध में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय एवं जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मंच पर उपस्थित  पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, महेश शुक्ल, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, संजय प्रताप जायसवाल, चंद्रप्रकाश शुक्ल, राजकिशोर सिंह, संजय चौधरी,अजय सिंह गौतम, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, रोली सिंह, अभिषेक कुमार, अंकुर वर्मा, अमृत कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि को विशाल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।


​कार्यशाला को संबोधित करते हुए विनोद राय ने आगामी राष्ट्रीय पर्व पर 10 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली ’तिरंगा यात्रा’ को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अभियान के तहत प्रत्येक मंडल, युवा मोर्चा के द्वारा विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में तिरंगा यात्रा और हर घर पर तिरंगा लगा कर कर जन-जागरण किया जाएगा। ​इस अवसर पर मुख्य रूप प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखण्ड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव, दिलीप पाण्डेय, राम सिंगार ओझा, प्रेम प्रकाश चौधरी, राजेंद्र राजभर, सुरेंद्र चौधरी, विनय यादव, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय ’नीरज’, विनय भरद्वाज, राकेश शर्मा, राधे श्याम कमलापुरी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad