65 साल के बुजुर्ग ने मासूम संग किया गलत काम
यूपी डेस्कः सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक 65 साल के बुजुर्ग ने आठ साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने उसके साथ गलत काम किया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सीसीटीवी के जरिये आरोपी तक पहुची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित पिता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि चार दिन पहले उनकी बेटी मोहल्ले में कुछ बच्चों के साथ बाहर खेल रही थी।
इसी दौरान मोहल्ले में चाय की दुकान पर बैठे 65 वर्षीय बुजुर्ग ने उसे अपने पास बुलाया। बच्ची को 10 रुपये दिए और टॉफी दिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी बच्ची को एकांत स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया। घटना के बाद बच्ची घर लौटी तो वह गुमसुम और परेशान दिखाई दी। परिजनों ने उससे कारण पूछा तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची की काउंसिलिंग कराते हुए बुजुर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी के जरिये आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया। सीओ सारिका चौधरी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





Post a Comment
0 Comments