Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्रकार से बदसलूकी करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित, अर्धनग्न होकर पत्रकारों ने किया प्रदर्शन


 

पत्रकार से बदसलूकी करने वाला 
पुलिसकर्मी निलंबित, अर्धनग्न होकर पत्रकारों ने किया प्रदर्शन

यूपी डेस्कः
वाराणसी मे लालपुर-पांडेयपुर थाना परिसर में बुधवार को पत्रकारों ने पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुये अर्धनग्न होकर धरना दिया। बारिश के बीच भी पत्रकार देवेन्द्र कुमार पाण्डेय के मसर्थन मे थाने के बाहर बैठे रहे और मामले में कार्रवाई की मांग करते रहे। मामला तूल पकड़ने और विरोध प्रदर्शन के बाद डीसीपी राजेश पांडेय ने आरोपी सिपाही रानू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक ने मौके पर पहुंचकर सिपाही के मेडिकल परीक्षण और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद रात करीब 11 बजे धरना समाप्त हुआ। मामले को लेकर एक पत्रकार की ओर से सहायक पुलिस आयुक्त को दिए गए प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया गया है कि वह 23 सितंबर को पाण्डेयपुर पुलिस चौकी में समाचार संकलन के लिए गया था। इसी दौरान वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई की।


आरोप है कि उक्त पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। जब वह घटना का वीडियो बनाने लगा तो उसके हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया और उसके साथ गाली-गलौज की गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मी ने चौकी प्रभारी के सामने भी अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी। मामले में तत्काल कार्रवाई का संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो नाराज पत्रकारों ने थाने पर धरना शुरू कर दिया। बारिश के दौरान भी पत्रकार धरने पर बैठे रहे।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad