Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

खराब मौसम के दृष्टिगत डीएम ने की सावधान रहने की अपील


 

खराब मौसम के दृष्टिगत डीएम ने की सावधान रहने की अपील
बस्ती, 26 सितम्बर।
चक्रवाती मौसम व भारी बारिश के अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना व पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह ने संवेदनशील स्थानों, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों व नदी के किनारे बसे गांवों, कलवारी-टांडा पुल व जलभराव वाले क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर निरीक्षण किया और सम्बन्धित मातहतों को आवश्यक आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

 

 

निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता व सी०आर०ओ० कीर्ति प्रकाश भारती उपस्थित रहे। अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने, तटबंधों की निगरानी बढ़ाने, बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने आमजन से अपील किया कि खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और नदी, नाले व घाटों के किनारे जाने से बचें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नं0-112 व जिला आपदा कंट्रोल रूम को तत्काल सूचित करें।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad