हैंसर ब्लाक मे 65 दिव्यांगों को मिले उपकरण, अब सच होंगे सपने
संत कबीरनगर 30 अक्टूबर। जिलाधिकारी के निर्देश पर ब्लॉक संसाधन केंद्र हैसर बाजार पर 65 दिव्याग बच्चों को उपकरण वितरित किये गये। वितरण कार्यक्रम में अतिथि बहादुर सिंह सदस्य प्रदेश कार्य समिति भाजपा किसान मोर्चा उमेश प्रसाद ओझा, खंड विकास अधिकारी हैसर जितेंद्र चौधरी, चिकित्साधिकारी हैसर के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकरी अमित सिंह उपस्थित रहे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस भारी बारिश में अभिभावकों की उपकरण के लिए उपस्थिति इस बात को प्रदर्शित करती है कि जनपद में दिव्यांग शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने ब्रेल लिपि की जनक हेलन कलर के उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने एक लिपि की खोज की जिसके द्वारा आज पूरे विश्व में ब्रेल लिपि से बच्चों को अध्ययन कराया जाता है। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति को उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जो स्वयं विकलांग थे और द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के दौरान उन्होंने अहम भूमिका निभाई।
चिकित्सा अधिकारी जितेन्द्र चौधरी जी ने कहा कि आज मल्टीमीडिया के युग में कोई भी व्यक्ति अक्षम नहीं है बस आवश्यकता है उसे सही दिशा और दशा में कार्य करने की। विकलांगता कोई अभिशाप नहीं है अभिभावक जागरूक होकर दिव्यांग बच्चों का प्रमाण पत्र बनवायें और विद्यालयों में जो भी सुविधा है उसे प्राप्त करें और पढ़ने लिखने के लिए जो भी कोआर्डिनेशन की जरूरत है वह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के स्तर से उपलब्ध है। खंड विकास अधिकारी उमेश प्रसाद ओझा ने मुख्य अतिथि ने बताया कि आज कार्यक्रम में कल 65 बच्चों को उपकरण वितरण किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ रजनीश बैद्यनाथ ने किया।
हैंसर ब्लाक मे 65 दिव्यांगों को मिले उपकरण, अब सच होंगे सपने
October 30, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments