Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाभी ने देवर के प्राइवेट पार्ट मे काटा, 55 टांके लगे

 

भाभी ने देवर के प्राइवेट पार्ट मे काटा, 55 टांके लगे
यूपी डेस्कः
कानपुर जिले में सजेती थाना क्षेत्र के गांव पुराऊपुर मे आपसी विवाद के दौरान भाभी ने देवर के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया। उसे 55 टांके लगे हैं और अस्पताल मे भर्ती है। वहीं पीड़ित की पत्नी ने जिठानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। आरोप है कि झगड़े के दौरान भाभी ने देवर के प्राइवेट पार्ट पर दांतों से काट लिया। 

देवर गंभीर रूपर से जख्मी हो गया। आनन- फानन में उसे स्थानी अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों उसकी हालत को गंभीर देखते हुए कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां पर युवक को 55 टांके लगे हैं वहीं घायल युवक की पत्नी ने अपनी जेठानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एसीपी कृष्णकांत का कहना है कि युवक की भाभी ने उस पर हमला कर उसके प्राइवेट पार्ट में काट लिया था। घटना की जानकारी होते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जायजा लिया। दरअसल महिला अपने बच्चे को किसी बात को लेकर पीट रही थी। भतीजे को निटता देख देवर इसका विरोध कर रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से से लाल भाभी ने हमला बोल दिया है। उसने देवर के प्राइवेट पार्ट में दांतों से काट लिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad