Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रयागराज मे जमीन के अंदर नीले ड्रम मे छिपाकर रखे थे करोड़ों रूपये, गिनती कराने मे जुटी पुलिस


 

प्रयागराज मे जमीन के अंदर नीले ड्रम मे 
छिपाकर रखे थे करोड़ों रूपये, गिनती कराने मे जुटी पुलिस

यूपी डेस्कः
नीले ड्रम का खौफ अभी गया नही है। मेरठ मे नीले ड्रम मे लाश के टुकड़े मिले थे, आपको याद होगा, अब प्रयागराज में नीला ड्रम इंडियन करेंसी उगल रहा है। पुलिस ने बरईपुर इलाके के एक घर के अंदर ज़मीन में दबाकर रखी गई भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। यह नकदी ज़मीन के नीचे कई नीले प्लास्टिक के ड्रमों में छिपाकर रखी गई थी। 

अधिकारियों ने खुदाई करके अब तक 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं, और कुल रकम 60 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। मामला पुणे की एक कंपनी से जुड़ी जांच से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, बरईपुर (रामनगर) इलाके का रहने वाला आरोपी कुछ साल पहले महाराष्ट्र के पुणे में एक निजी कंपनी में काम करता था। आरोप है कि नोटबंदी के दौरान वह वहां से बोरियों में भरकर करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया था। इसके बाद वह अपने गांव लौट आया और उसने कई बीघा जमीन खरीदी। 

बाकी बचे हुए काले धन को उसने घर के अंदर ही जमीन में ड्रमों में छिपाकर दबा दिया। यह राज तब खुला जब हाल ही में आरोपी का अपने पड़ोसी या रिश्तेदार से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बहस के दौरान जमीन में नोट दबे होने की बात बाहर आ गई और इसकी सूचना पुलिस तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने बुधवार रात आरोपी के घर को चारों तरफ से घेर लिया और उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर घर के फर्श की खुदाई शुरू की गई। 

जैसे ही जमीन के अंदर से प्लास्टिक के ड्रम निकालकर खोले गए, पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। ड्रमों के अंदर नोटों के बंडल भरे हुए थे। इनकी गणना के लिये मशीन मंगानी पड़ी। बुधवार देर रात तक करीब 4 करोड़ रुपये की गिनती पूरी हो चुकी थी। सूत्रों का दावा है कि अगर सभी ड्रमों की गिनती पूरी हो गई, तो यह कुल रकम 60 करोड़ रुपये से भी ज्यादा निकल सकते है। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। नोटों की गिनती का काम अभी जारी है और पूरी गिनती पूरी होने के बाद ही कुल रकम का आधिकारिक आंकड़ा सामने आ पाएगा। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad