उत्तराखण्ड मे हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत 6 की मौत
उत्तराखंड डेस्कः चमोली जिले से शुक्रवार (30 अक्टूबर 2026) को एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का एक निजी हेलीकॉप्टर जोशीमठ (ज्योतिर्मठ) के पांडुकेश्वर क्षेत्र में चाई गांव के ऊपर पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत हो गई है। पहाड़ी पर दो जगहों पर टकराने के बाद हेलीकॉप्टर के परखच्चे उड़ गए और वह टुकड़ों में बिखर गया। टक्कर के बाद लगी भीषण आग के कारण हेलीकॉप्टर का मलबा और उसमें सवार लोगों के शव बुरी तरह जल गए। यह हादसा दोपहर लगभग 1.14 से 2,00 बजे के बीच हुआ।
उस समय इलाके में भारी बर्फबारी, बारिश और घने कोहरे के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) बहुत कम थी। भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही इस क्षेत्र के लिए ’ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था। हेलीकॉप्टर में दिल्ली निवासी पायलट कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48) और कर्नाटक के 5 श्रद्धालु सवार थे। मृतकों में बेंगलुरु पुलिस क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अरुण (44), प्रताप (41), वीबी शंकर गौड़ा (39), सुधीर के. (50) और एच.एस. नटराज (51) शामिल हैं।
ये सभी कर्नाटक के थे। सेना के जवानों ने इस हेलीकॉप्टर को घाटी की तरफ गिरते हुए देखा और तुरंत जिला प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलते ही सेना, पुलिस, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी शवों को बरामद कर लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घटना की निरंतर निगरानी की है।
उत्तराखण्ड मे हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत 6 की मौत
October 30, 2026
0
Tags






Post a Comment
0 Comments