Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गैर इरादतन हत्या, वाल्टरगंज पुलिस ने अभियुक्त को दबोचा

 

गैर इरादतन हत्या, वाल्टरगंज पुलिस ने अभियुक्त को दबोचा
बस्ती, 29 अक्टूबर।
वाल्टरगंज पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी रविन्द्र कुमार पुत्र श्रीराम यादव निवासी कोढ़ियापुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती उम्र 41 वर्ष को पिपरा जप्ती शिव मंदिर पोखरे के पास स 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर किसी बात को लेकर लात घूसों से मारने पीटने तथा गाली गलौज देने का मामला थाने मे दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

मामला तब गंभीर हुआ जब पीड़ित सचिन कुमार (46 वर्ष) की इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में 28 अक्टूबर को मृत्यु हो गयी। पुलिस ने मामले मे गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक का दाह संस्कार उसके धर्म के अनुसार करा दिया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे उ0नि0 उपेन्द्र शर्मा एवं उनकी टीम का योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad