Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर CJP ने दी जेल भरो आन्दोलन की चेतावनी


 

प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर सीजेपी ने दी जेल भरो आन्दोलन की चेतावनी
नेशनल डेस्कः
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कोकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन मुंबई में प्रोटेस्ट का ऐलान किया किया है। हालांकि मुंबई पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। शिवाजी पार्क थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद पवार ने सीजेपी के राष्ट्रीय प्रमुख को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुंबई पुलिस बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर ही परमिशन देने के मूड में है, ताकि अगर कॉकरोच जनता पार्टी नियमों की अवेलहना करें तो उस स्थिति में पुलिस कार्रवाई कर सके। पुलिस के पत्र के मुताबिक, सीजेपी ने 2 अक्टूबर को शाम 3 से 5 बजे के बीच शिवाजी पार्क, दादर में आंदोलन की अनुमति मांगी थी। पुलिस ने कहा है कि बॉम्बे हाई कोर्ट के पीआईएल में 4 जनवरी 2013 को दिए आदेश और महाराष्ट्र सरकार के 20 जनवरी 2016 के निर्णय के अनुसार शिवाजी पार्क में किसी भी सभा या कार्यक्रम की अनुमति देने का अधिकार मुंबई पुलिस के पास नहीं है। 

पुलिस ने पत्र में शिवाजी पार्क को शांतक्षेत्र बताते हुए संभावित ध्वनि प्रदूषण और प्रस्तावित आंदोलन के कारण यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है। साथ ही क्षेत्र में अस्पताल होने के कारण यातायात बाधित होने की संभावना का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने सीजेपी को मुंबई शहर में किसी वैकल्पिक स्थान पर प्रदर्शन के लिए संबंधित पुलिस थाने या मुख्यालय में अनुमति आवेदन करने की सलाह दी है। सूत्र बताते हैं कि शिवाजी पार्क में अनुमति नहीं मिलने पर सीजेपी आजाद मैदान में धरना प्रदर्शन करने का प्रयास कर रही है। वहीं सीजेपी के अभिजीत दीपके ने पुलिस के फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि नागरिकों की आवाज दबाने की ऐसी कोशिश स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई तो सीजेपी गांधी जयंती पर मुंबई में ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू करेगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad