उत्तराखण्ड मे यात्रियों से भरी बस 100 मी. गहरी खाई मे गिरी
उत्तराखंड डेस्कः टिहरी जिले में हरिद्वार से यात्रियों को लेकर बद्रीनाथ जा रही बस थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत गूलर के पास गहरी 100 मी. गहरी खाई में गिर गई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार बस में 30 से 35 लोग सवार थे, 13 घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की सूचना है। मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि सवारियों को हरिद्वार से बद्रीनाथ लेकर जा रही बस थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत गूलर के पास गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती, चौकी गूलर, चौकी शिवपुरी, चौकी ब्यासी और अन्य चौकियों का पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एंबुलेंस को भी सूचित कर मौके पर बुलाया गया। पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें रेस्क्यू कार्य में जुट गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर और थाना प्रभारी मुनि की रेती और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू अभियान जारी है।







Post a Comment
0 Comments