Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दो पक्षों मे मारपीट, सरकारी महिला टीचर की मौत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत अन्य आरोपी गिरफ्तार

 

दो पक्षों मे मारपीट, सरकारी महिला टीचर की मौत, 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत अन्य आरोपी गिरफ्तार

बस्ती, 10 नवम्बर।
कलवारी थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव मे मंगलवार को दो पक्षों में हुई मारपीट मे सरकारी टीचर सुधा यादव (52) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और आरोपी महिला लक्ष्मी यादव समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार उनसे पूछताछ कर रही है। 

पता चला है कि लक्ष्मी देवी कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं और ताहिरपुर गांव मे उनकी ससुराल है। वे इसी थाना क्षेत्र के बैजलपुर की रहने वाली हैं। दूसरा पक्ष लक्ष्मी यादव का पट्टीदार है। सुधा यादव गोण्डा जिले के नवाबगंज मे सरकारी टीचर है। दोनो परिवारों मे कई साल से दुश्मनी चली आ रही है। इसका कारण लक्ष्मी यादव द्वारा विभिन्न स्तरों पर की गई शिकायत है जिसमे उन्होने सुधा यादव पर फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है। 

हालांकि इस मामले मे अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। सुधा यादव के पति सुधा शंकर यादव एक स्थानीय निजी विद्यालय मे पढ़ाते हैं। सुधा दिवाली पर गोण्डा से अपने घर आई थीं। वहीं लक्ष्मी देवी की ससुराल मे लक्ष्मी पूजा का आयोजन था। वह अपनी स्कूटी से पूजा मे शामिल होने जा रही थी। रास्ते मे सुधा यादव के घर के पास पहुंचने पर दोनो पक्षों मे विवाद शुरू हो गया। लक्ष्मी यादव ने धमकी देते हुये कहा कि मै खून की नदियां बहा दूंगी। 

उन्होने अपने घर से कई लोगों को बुलवा लिया। दोनो पक्षों मे मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान सुधा यादव और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हे इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया जहां सुधा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू किया। सीओ कलवारी बृजेश सिंह ने कहा पूछताछ की जा रही है। आरोपी हिरासत मे हैं और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad