RTI से जानकारी मांगने से शुरू हुई रंजिश,
खूनी जंग मे तब्दील, महिला टीचर की हत्या मामले मे कांग्रेस नेत्री समेत दो गिरफ्तार
बस्ती, 11 नवम्बर। कलवारी थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव मे हुई मारपीट के मामले मे पुलिस ने कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष लक्ष्मी यादव पत्नी रामनयन, आलोक यादव पुत्र प्रेमचन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना मे शामिल एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आपको बता दें दो पट्टीदारों के बीच पुरानी रंजिश (आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी) को लेकर हुई कहासुनी और मारपीट मे सरकारी टीचर सुधा यादव की मौत हो गई थी।
घटना 10 नवम्बर की है। मृतका के पुत्र अभियुक्तों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अभियुक्तों ने एक राय होकर लोहे की राड व धारदार हथियार लेकर उनके परिवार को पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना मे उनकी माँ की मृत्यु हो गई। इसके साथ ही पिता गंभीर रूप से घायल हो गये और छोटी बहन व शिकायतकर्ता खुद घटना स्थल पर बेहोश हो गये। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने मे संतोष कुमार प्रभारी निरीक्षक कलवारी, उप निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय आदि का योगदान रहा। एसएचओ कलवारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित लक्ष्मी यादव, दीपशिखा, आदर्श, आलोक, दीनानाथ और प्रेमचंद्र के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।







Post a Comment
0 Comments