सामाजिक संस्था ने बेटी की शादी मे दिया 1.75 लाख का चेक
बस्ती, 23 नवम्बर। मानव सेवा और सामाजिक सरोकार को समर्पित संस्था एनएससीटी ने साऊंघाट विकास खण्ड के बड़ेरिया खुर्द निवासी बजरंगी प्रसाद की बेटी के विवाह में एक लाख 75 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया। संस्था के संस्थापक सदस्य एवं एनएससीटी प्रभारी प्रमोद कुमार ओझा ने कन्या के परिवार को प्रतीकात्मक डमी चेक एक लाख पचहत्तर का भेंट करते हुए नवविवाहित दम्पत्ति को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर संस्था के साऊंघाट प्रभारी संदीप यादव ने कहा कि एनएससीटी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। बेटी के विवाह में सहयोग करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है, अवधेश वर्मा जिला टीम सदस्य ने बताया कि संस्था आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्यों को करती रहेगी। उक्त कार्य क्रम में उनके रिश्तेदार और ग्रामवासी भी उपस्थित रहे परिवार ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से उनकी बेटी का विवाह सम्मानपूर्वक सम्पन्न हो सकेगा।
सामाजिक संस्था ने बेटी की शादी मे दिया 1.75 लाख का चेक
November 24, 2026
0
Tags







Post a Comment
0 Comments