Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ससुराल से मायके लौटी नवविवाहिता, प्रेमी संग छप्पर मे लटकी मिली लाश

 

ससुराल से मायके लौटी नवविवाहिता, प्रेमी संग छप्पर मे लटकी मिली लाश
यूपी डेस्कः
सीतापुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शनिवार सुबह प्रेमी युगल के शव युवक के घर के बाहर बने छप्पर के नीचे अलग-अलग फंदों से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ रेउसा पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम के द्वारा साक्ष्य इकट्ठा किये गये और परिजनों के बयान दर्ज किए गये। 

पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जता रही है, लेकिन युवती के परिजन इससे इनकार कर रहे हैं। घटना रेउसा थाना क्षेत्र के अमलोरा गांव की है। गांव निवासी दिलीप (22) खेती-बाड़ी करते थे। शनिवार की सुबह उनके घर के निकट ही बने छप्पर के पीछे उनका शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला। पैर जमीन से सटे हुए थे। कुछ फीट की दूरी पर, दिलीप के घर से करीब 50 मीटर दूर रहने वाली रुचि (20) का शव भी फंदे से लटक रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

युवती, रुचि की शादी 24 जून 2026 को सदरपुर के टेढ़ीपुरवा गांव निवासी पंकज कुमार से हुई थी। पंकज के अनुसार, बीते नवरात्र में रुचि का गौना हुआ था और वह अपने ससुराल चली गई थीं। 24 अक्तूबर को रुचि अपने मायके आई थी। 15 नवंबर को पंकज अपनी पत्नी को वापस लेने जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई। सीओ बिसवां हर्षित चौहान और थाना प्रभारी हनुमंत तिवारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मृतका के भाई मुकेश ने प्रेम संबंध होने से इनकार किया है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad